मणिपुर का इतिहास | मणिपुर की कहानी | Full Story Of Manipur
आज के ब्लॉग में जिस राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं उसे भारत के सबसे सुंदर और शानदार राज्यों में गिना जाता है शिरोय लीली के फूल सिर्फ इसी राज्य में देखने को मिलता है और शंघाई हिरण सिर्फ इसी राज्य में पाया जाता है, यहां पर दुनिया का इकलौता तैरता हुआ नेशनल पार्क स्थित है ऐसा राज्य जो बहुत ही खूबसूरत है यहां के लोगों की खुद की अपनी डांस फार्म है जो पूरे भारत में फेमस है भारत की सबसे सफल महिला बॉक्सर मैरी कॉम से लेकर मीराबाई चानू तक सभी का जन्म इसी राज्य में हुआ और इसी राज्य में स्थित है दुनिया के सबसे पुराना पोलो ग्राउंड, जी हां हम बात कर रहे हैं नॉर्थ ईस्ट की स्वीटजरलैंड कहलाने वाले मणिपुर राज्य की, इस ब्लॉग में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी मिलने वाली है इसलिए इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।
मणिपुर राज्य की कुल पापुलेशन कितना है? | मणिपुर राज्य की राजधानी कहां है?
मणिपुर राज्य में रहने वाले लोगों की लगभग पापुलेशन 37 लाख के आसपास है, मणिपुर राज्य की राजधानी “इम्फाल” है, मणिपुर को साउथ एशिया का प्रवेश द्वार भी माना जाता है, मणिपुर की उत्तर दिशा में नागालैंड दक्षिण में मिजोरम पूर्व में म्यांमार और इसके पश्चिम में असम स्थित है यहां के मूल निवासी मैतेई जनजाति के लोग हैं जो यहां की घाटी क्षेत्र में रहते है, मणिपुर की ऑफिशियल और सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा मैतेई, सन 1956 में मणिपुर को भारतीय सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश के रूप में मान्यता दी और 1972 में पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया गया।
मणिपुर का मतलब है मानियो यानी रतन की धरती और मणिपुर को यह इनाम इसकी सुंदरता के कारण दिया गया है यहां बादलों से भरा हुआ आसमान साफ और नीली झील हरे-भरे जंगल मनमोहन वादियां खूबसूरत झरने चाय के बागान राष्ट्रीय उद्यान जैसे बहुत कुछ इस राज्य में प्रसिद्ध है, यहां का शांत वातावरण हर पर्यटकों के मन को काफी सुकून देता है, यहां के लोग यहां की संस्कृति और राज्यों से काफी अलग है इसीलिए इस राज्य को अनोखा राज्य माना जाता है।
मणिपुर का लिटरेसी रेट कितना है?
अगर आप मणिपुर घूमने के लिए जाए तो वहां के हर चीज के बारे में सबसे पहले पता होना चाहिए की वहां की एजुकेशन सिस्टम क्या है वहां कितने पढ़े-लिखे लोग हैं वहां का कलचर क्या है वहां की विदेशी रेट क्या है, तो आपको हम बता दें कि “मणिपुर की लिटरेसी रेट 93% है” मणिपुर में पढ़े-लिखे लोग बहुत ज्यादा है, पढ़ाई लिखाई या फिर नियम कानून को मानने के मामले में यह शहर काफी आगे पाया जाता है यहां की लगभग 90% आबादी शिक्षित है यहां के लोग शिक्षा को ही तरक्की का आधार मानते हैं।
मणिपुर में कितने प्रतिशत लोग हिंदू हैं?
मणिपुर में सबसे अधिक लोग हिंदू धर्म के पाए जाते हैं, यहां लगभग 70% लोग हिंदू धर्म से जुड़े हुए हैं, और 14% लोग यहां मैतेई धर्म को मानते हैं, और लगभग मुस्लिम आबादी 8.40% है
मणिपुर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?
- इम्फाल ( IMPHAL ), यह शहर मणिपुर में मौजूद शहरों में से सबसे बड़ा शहर है जो सुंदर पहाड़ों के बीच में मौजूद है और यह शहर मणिपुर की राजधानी भी है, हमारे देश के इस इलाके में हर कुछ किलोमीटर के बाद खानपान और कलचर में फर्क देखने को मिल जाता है मणिपुर का भी ऐसा ही कुछ हाल है यहां पर आपको इस राज्य की विभिन्न हसन की खानपान और कलचर एक ही जगह पर देखने को मिल जाएगा और अगर आपको ज्यादा एडवेंचर नहीं देखना है तो आप केवल इसी शहर को देखकर काफी कुछ जान सकते हैं, इस शहर का खाना पीना भाषा और भी सारी चीज आपको भारत के दूसरे हिस्सों से अलग देखने को मिलेगा।
- कंगाल महल (KANGLA PALACE), इस शहर में घूमने आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाले जगह में से एक है कंगला महल का निर्माण 1632 में शुरू हुआ था जो कुछ ही समय में बनकर तैयार हो गया था, इस किले का इस्तेमाल यहां के कंगाल साम्राज्य पर राज करने के लिए बनाया गया था जो इंफाल नदी के दोनों किनारे बनाया गया था आज के समय या महल इंफाल नदी के एक तरफ ही मौजूद है जिसमें से काफी कुछ टूट चुका है लेकिन यही महल इस शहर की ऐतिहासिक धरोहर है जो इतिहास पढ़ने और लिखने वालों को बहुत ज्यादा पसंद आता है।
- केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क (Keibul Lamjao National Park), यह जगह प्रकृति प्रेमियों की सबसे पसंदीदा जगह में से एक है यह नेशनल पार्क आपको विष्णुपुर जिले के लोकथक लेक के पास देखने को मिलेगा, इस नेशनल पार्क को बनाने का मकसद यहां मौजूद हिरनो की प्रजाति को बचाना था टूरिस्ट इस नेशनल पार्क में पशु और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं यह नेशनल पार्क आपको राजधानी इंफाल से 47 किलोमीटर की दूरी पर देखने को मिलेगा जहां जहां आप किसी भी गाड़ी से आसानी से पहुंच सकते हैं और इस जगह घूम कर मजा ले सकते हैं।
- खयांग पीक ( Khayang Peak), यह जगह मणिपुर की सबसे सुंदर और सबसे ऊंची पहाड़ी चोटियों के सब से टॉप पर आता है यहां जाने में थोड़ी तकलीफ होगी लेकिन यहां का सुंदरता काफी पसंद आएगा, यह छोटी आपको समुद्र तल से 3114 मीटर की ऊंचाई पर देखने को मिलेगी जहां से आपको चारों तरफ हरियाली फूल पत्तियों से घीरी पहाड़ियां देखने को मिलेगी, यह जगह घूम कर आपको बहुत ज्यादा सुकून मिलेगा और मजा भी आएगा।
- तमेंगलोंग जिला (Tamenglong district)), जो मणिपुर की नागा हिल्स में मौजूद सबसे मशहूर और सुंदर शहरों में शामिल है यह शहर मणिपुर की राजधानी इंफाल से 160 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है जहां आपको नदियां पहाड़ वॉटरफॉल्स और घने जंगल देखने को मिलेंगे इस शहर के साथ-साथ आपके यहां की हरियाली पंछियों की मधुर आवाज और प्रकृतिके सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे।
इसके अलावा मणिपुर के अंदर बहुत सी जगह है जहां जाकर आप घूम सकते हैं हम इस ब्लॉग में सिर्फ पांच जगह के बारे में बताएं हैं क्योंकि यह पांचो जगह बेहद खूबसूरत है जहां जाकर आप बहुत ज्यादा सुकून पा सकते हैं।
यह था मणिपुर और उससे जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स और कुछ ऐसी खूबसूरत जगह जो इस राज्य को सबसे अलग बनाते हैं|
अन्य पोस्ट पढ़ें: केरल का सम्पूर्ण इतिहास | History Of Kerala In Hindi